संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, “ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस”

नयी दिल्ली संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। 26 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर इस तरह की व्यवस्था के सख्त खिलाफ थे। प्रधानमंत्री ने लेख में कांग्रेस का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके आरोपों को कांग्रेस पर निशाने के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने अपने लेख में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और पिछले एक दशक में सरकार की ओर से किए गए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। प्रधानमंत्री ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी पिछड़े वर्ग के आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं की सोच इसके विपरीत थी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की नौकरियों और केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। पीएम मोदी के इस बयान से आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन महिलाओं को विधायी संस्थाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने से जुड़े विधेयक को पारित नहीं होने देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय और उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का सरकार का संकल्प कमजोर नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी ने विपक्ष पर संवैधानिक मूल्यों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप भी लगाया। पीएम मोदी ने अपने लेख में कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने और जनता के मुद्दे सामने रखने की होती है। लेकिन आज विपक्ष अपनी भूमिका निभाने के बजाय बाधाएं खड़ी कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में रुकावट डालना संवैधानिक जिम्मेदारियों का विकल्प नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि दशकों तक नक्सलियों ने आदिवासी और गरीब क्षेत्रों में लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता पर संतोष जताया और कहा कि हथियारबंद नक्सलियों के बाद अब केवल श्दिमागी नक्सली बचे हैं, जो देश की विकास यात्रा में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। अपने लेख में पीएम मोदी ने जीएसटी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लयूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण जैसे फैसलों से जुड़े संविधान संशोधनों का भी उल्लेख किया। संविधान दिवस पर उनका यह लेख कई अहम राजनीतिक और संवैधानिक मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार का निर्णायक अभियान, 27 नवंबर को विद्यालयों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य को लेकर सामाजिक बदलाव की मुहिम को नई धार दे रही है। बाल विवाह जैसी कुरीति के विरुद्ध अब विद्यालयों को जनजागरण का सशक्त केंद्र बनाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रदेश के …

0 comments

योगी सरकार की OTS योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और करदाताओं को लंबित देयकों में राहत देने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 762 नगरीय …

0 comments

संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …

0 comments

CM योगी: भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …

0 comments

ओवैसी “दलित का बेटा CM,अब्दुल का बेटा डिप्टी CM, CM योगी और अखिलेश पर हमला”

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …

0 comments

केजरीवाल बोले, AAP ने राजनीति बदल दी, मान सरकार ने सभी गारंटियां पूरी कीं

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि उनकी पार्टी ने देश की राजनीति बदल दी है। पंजाब के मोगा जिले के गांव नत्थुवाला में आयोजित खुशहाल पंजाब रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी …

0 comments

राष्ट्रपति मुर्मू “आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत, एकता और साहस हमारी ताकत”

नयी दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सुरक्षाकर्मियों और आतंकवाद के खिलाफ निडर होकर खड़े रहने वाले सभी लोगों को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद लोगों की जिंदगी तबाह कर सकता है लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ संकल्प से एकजुट राष्ट्र की भावना …

0 comments

IRCTC होटल घोटाला, दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय करने का आदेश रखा बरकरार

नयी दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दीं। इन याचिकाओं में आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। …

0 comments

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, “ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस”

नयी दिल्ली संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। 26 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने कहा कि …

0 comments

बाबा साहब ने संविधान के रूप में दिया सबसे बड़ा उपहार, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य: अभिजीत दिपके

नागपुर संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने संविधान की रक्षा का आह्वान किया। दोनों ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है बल्कि यह देश की आत्मा है और इसी की बदौलत भारत मजबूती से खड़ा है। सीजेपी …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button