बिहार चुनाव 2020: कांग्रेस पार्टी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार । शिवम सिंह राणा । कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (10 अक्टूबर) को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में शामिल होने वाले सदस्यों की लिस्ट जारी की है। ये वो सदस्य हैं जो बिहार चुनाव का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।


कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गई है, उसमें 30 नेताओं के नाम हैं। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जगह नहीं दी गई है।

कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button