मैरवा: चोरों ने की 6 लाख से अधिक कीमती वस्तुओं की चोरी

पटना: मैरवा के(सिवान) मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित दाल रोड मिल में चोरों के द्वारा घर का दरवाजा तोड़ लाखों रुपए की चोरी के मामले को अंजाम दिया गया है।

दरअसल बता दे कि थाना क्षेत्र के दाल मिल रोड निवासी गोविंद तिवारी के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा रात के अंधेरे में घर के पीछे के दरवाजे को तोड़ 5 लाख की कीमती आभूषण, 50 हजार नगद, एलईडी टीवी लव 20000 के इनवर्टर, लगभग 10,000 की तथा अन्य कीमती वस्तुओं की चोरी हूई है। पीड़ित के द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले पत्नी के इलाज कराने के लिए बनारस गया हुआ था। जब इलाज कराने के बाद वापस आया तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें अलमारी के ताले तोड़ भूषण सहित अन्य वस्तु चोरी की गई थी। उनके द्वारा बताया गया कि लगभग ₹600000 की चोरी हुई है। थाना में आवेदन देते हुए थाना प्रभारी से कहा कि अज्ञात चोरों को पकड़ कर जल्द से जल्द उचित करवाई किया जाए।

वही मैरवा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि मैरवा में चोरी की घटना को तनिक भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त से सख्त कदम भी उठाया जाएगा। सिंह ने आगे कहा कि पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है और जल्द से जल्द अज्ञात चोरों को पकड़ कर करवाई किया जाएगा।

रिपोर्ट: आर्यन सिंह राजपूत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button