वाराणसी में अवैध संचालित पर्यटन विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक गेस्ट हाउस किया गया सीज

वाराणसी। उमेश सिंह: खबरें प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जहा पर्यटन विभाग के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना सिगरा के अंतर्गत विजय नगर मार्केट में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे शिव शक्ति गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया।

ज्ञात हो कि विगत 2 वर्ष पूर्व इसी गेस्ट हाउस में रेप और हत्या का भी मामला प्रकाश में आया था। तब से इस गेस्ट हाउस पर सिगरा थाना और पर्यटन विभाग की तीखी नजर टिकी थी। लगातार नोटिस देने के बाद हरकत में आई पर्यटन विभाग ने आज सुबह इस होटल को सीज कर बाकी सारे होटल मालिकों को निर्देश देते हुए कहा कि जिनका रजिस्ट्रेशन ना हो वह यथाशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवा ले अन्यथा उनके ऊपर भी ऐसी कार्रवाई किया जा सकता है।

मौके पर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष ओझा मय फोर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button