लखनऊ: हाथरस कांड की जांच कर रही एसआईटी के सदस्य डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने किया सुसाइड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। उन्नाव में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी मिली है कि सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में डीआईजी की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास फांसी लगा ली। आननफानन कुछ लोगों की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालाँकि पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। न ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

आपको बता दें कि डीआईजी उन्नाव में तैनात हैं। इसके अलावा हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती की सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में चंद्र प्रकाश बतौर सदस्य हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button