लखनऊ: फ़िल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के आयोजन को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ। विषवेश तिवारी: आगामी फ़िल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंजूरी दे दी है। बता दें की अयोध्या के सरयू तट के किनारे स्थित लक्ष्मण किला पर 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक यह अनूठा आयोजन होने जा रहा है।

इस आयोजन में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकार रामलीला के प्रसंगों पर अपनी प्रस्तुति देंगे और इस आयोजन का सीधा प्रसारण देश के कई बड़े चैनलों, सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से पूरी दुनिया में होगा। यह आयोजन खास तौर पर दशहरे के मौके पर किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को दिल्ली की रामलीला आयोजन संस्था अयोध्या में सरयू के किनारे करवा रही है। इस आयोजन की अनुमति के लिए यह संस्था लगातार प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के संपर्क में थी। इसी कड़ी में आज प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विशेष आयोजन को हरी झंडी दे दी।

वहीँ इस आयोजन में उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग भी सहयोग करेगा जिससे कि यह आयोजन पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो सके। आपको बता दें की बॉलीवुड के फिल्म सितारों से सजी इस रामलीला में कई प्रमुख फिल्म सितारों को दर्शक देखे पाएंगे। इनमें सोनू सूद भगवान राम के किरदार में, कविता जोशी मां सीता के रूप में, बिन्दू दारा सिंह हनुमान, रावण की भूमिका में शाहबाज खान, अहिरावण की भूमिका में रजा मुराद, रवि किशन भरत, वहीं, मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुभाष मलिक का कहना है कि उनकी कोशिश है कि भगवान राम की लीला दुनिया के कोने-कोने में पहुंचे और दुनिया की हर भाषा में दिखाई जाए। इस रामलीला को हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, उर्दू, राजस्थानी, हरयाणवी, बांगला, मैथिली, ओड़िया जैसी अन्य भाषाओं में भी दिखाई जाएगी। वहीँ दूसरी तरफ लाइव होने के साथ ही इस आयोजन को रिकॉर्ड भी किया जायेगा, ताकि इसे लोग बाद में भी देख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button