कुशीनगर: खून से लथपथ महिला को नही मिला न्याय

कुशीनगर। टिपू सुल्तान: सूबे की योगी सरकार एक तरफ पुलिसिया कार्य प्रणाली को लेकर अपने को सख्त दिखाती है की हमारे सरकार में पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है दोषी किसी हालात में बख्शे नही जाएंगे। वही कुशीनगर जिले की पुलिस की लापरवाही खुल कर सामने आरही है मामला जिले के विशनपुरा थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक परिवार को दबंगो ने घर मे घुश कर इस तरफ मिर्च के पावडर आंख में फेंक कर मारा गया कि पूरा परिवार खून से लथपथ हो गया है और पुलिस ऐसे मामलों में सुनवाई नही कर रही है। जिसका जीता जागता सबूत आप खुद देख सकते है।

बता दूँ की मामला बीते दिनों पूर्व दिनांक-22-10-2020 का है जहां एक पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन उस मामले में आज 7 दिन बीत गए लेकिन पीड़िता थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रही है। लेकिन उसे न्याय नही मिला पीड़िता थाना विशनपुरा क्षेत्र के बांसगांव की रहने वाली है जमीन बटवारे को लेकर बीते दिनों कुछ दबंगो ने जमीन हड़पने के नियत से उसके घर मे घुस कर घर वालो के ऊपर मिर्च का पावडर आँख में फेंक कर जानलेवा हमला किया था।

जिसमे आज तक कोई कार्यवाही नही किया गया। इस मामले में पीड़िता बार बार थाने का चक्कर लगा रही है। लेकिन अबतक कोई सुनवाई नही हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि जिले की पुलिस योगी सरकार के निर्देशों का पालन नही कर रही है। अगर पालन होता तो पीड़िता को न्याय मिल चुका होता अगर इसी तरह होता रहा तो पुलिस से लोगो का विश्वास खत्म होता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button