करीना और सैफ दूसरा बेबी कर रहे एक्सपेक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने सोशल मीडिया के जरिये इतनी सुर्खियां बटोरी है शायद ही किसी स्टार किड ने बटोरी होंगी। उनकी फोटोज़ आते ही वायरल हो जाती हैं। शायद ही कोई स्टार किड हो जिसे इतना फेम मिला हो। इंटरनेट पर अब रूमर्स चल रहे हैं कि करीना और सैफ बेबी नं 2 के वेलकम के लिए काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना और सैफ दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। परिवार और करीबी दोस्तों को इस बात की जानकारी है।

इससे पहले एक चैट शो में करीना कपूर खान ने बताया था कि सैफ और वह परिवार को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दो साल के बाद दोनों दूसरे बेबी की प्लानिंग करेंगे। तैमूर संग जब करीना प्रेग्नेंट थीं तो सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज़ काफी वायरल होती थीं। हालांकि, फिल्म में कोई रोल नहीं किया लेकिन प्रेग्नेंसी में करीना ने काम करना नहीं छोड़ा। रैंप वॉक से लेकर फोटोशूट्स में करीना ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया।

करीना कपूर खान अगली फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चढ्डा’ में भी नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button