दरिंदे नहीं आ रहे अपनी हरकतों से बाज, छात्रा के हाथ-पैर बांध किया गैंग रेप

बिहार| शिवम सिंह राणा | उत्तर प्रदेश में हाथरस जैसी रेप घटनाओं के बाद अब बिहार में भी गिनौनी बलात्कार की घटना सामने आई है। बिहार के कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ गैंग रेप करने के बाद उसकी हत्या करने की कोशिश की गयी। यह घटना गुरुवार की शाम में हुई जब छात्रा घास काटने गई थी। घटना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। जब पुलिस गिरफ्तार आरोपितों को अपने साथ ले जा रही थी उसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस की गाड़ी से निकालकर उनको पीटा। 

ग्रामीणों के अनुसार, बदमाशों ने छात्रा के पहले हाथ-पैर बांधे फिर उसे दवा पिलाई। बाद में गिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद उसे कीचड़ में ही मुंह के बल मिट्टी में दबा दिया, ताकि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो जाए। एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button