राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी पाये गए कोरोना पॉजिटिव

गृहमंत्री के बाद अब तमिलनाडु के राज्यपाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को कोरोना से पॉजिटिव मिलने के बाद उनको घर में ही आइसोलेट करने की सलाह दी गयी है। कावेरी हॉस्पिटल की एक टीम उनकी देख-रेख करेगी। सूत्रों से पता चला की हलके लक्षण होने के कारन उन्हें घर में अलग रहने की सलाह दी गयी है। चेन्नई के कावेरी अस्पताल मे बनवारीलाल पुरोहित का टेस्ट किया गया था।

कुछ घंटे पहले गवर्नर हाउस के 3 और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्यपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद वह यहाँ 7 दिन के आईसोलेशन में रहने वाले थे। अब कोरोना टेस्ट होने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है। बता दें कि अब तक गवर्नर हाउस के कुल 87 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button