गुजरात: कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, छह लोगों की आग में झुलस कर मौत

शिवानंद कोविड अस्पताल

गुजरात। गुजरात के राजकोट जिले में कल रात एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई। राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी। कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है।

फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। बाद में आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। अभी तक की जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत आईसीयू से हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button