गोंडा: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोंडा। खबर गोंडा से हैं जहां आज मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी पाटन मंडल के डीआईजी डॉ राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसपी के तरफ से आयोजित किए गए बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन  के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गीत, नाटक व सेल्फ डिफेंस के कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। डीआईजी, एसपी एवं ए एस पी ने जरूरतमंद महिलाओं व बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई मशीन का वितरण भी किया। इसके अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड की महिला उप निरीक्षकों व सिपाहियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किया।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बेटियों को जागरूक करने के लिए आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बेटियों को सेल्फ डिफेंस के साथ ही सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन के लिए प्रेरित किया गया। बेटियों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button