गाजीपुर: गंगा में बढता जलस्तर आसपास के निवासियों के लिये बना खतरा, बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर


गाजीपुर। एकरार खान: खबर गाजीपुर से है, जहां गंगा में आई बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पिछले एक हफ्ते से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से जिले के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर होने का दावा कर रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से बाढ़ को लेकर तैयारियां की गई हैं। लेकिन गंगा में बाढ़ के चलते गंगा के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग खतरे की आशंका से डरे हुए नजर आ रहे हैं।

गंगा की बाढ़ को लेकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं लोगों को बाढ़ की आशंका सता रही हैं। फिलहाल जिले में गंगा का जलस्तर 62.110 मीटर पर है जबकि जिले में जिले में खतरे का निशान 63.105 मीटर पर है। ऐसे में गंगा का बढ़ता जलस्तर तटवर्ती इलाकों के लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *