गाजीपुर: पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या, पोखरे के पास खून से लथपथ पड़ा मिला शव

गाजीपुर। एकरार खान: खबर यूपी के गाजीपुर से है जहां पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना रविवार की तड़के की है। पूरा मामला बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव का हैं। बताया जा रहा है पूर्व प्रधान नूर मोहम्मद रोज की तरह सुबह सोकर उठे और करीब साढे तीन बजे टहलने के लिए घर से निकले। सुबह जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजना शुरू किया।

उसी बीच गांव वालों से सूचना मिली कि घर से करीब 700 मीटर दूर पोखरे के पास उनकी शव खून से लथपथ पड़ी है। उनके शरीर पर कई जगह संघातक चोट के निशान थे। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पहुंचे। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गयी। नूर मोहम्मद सन 1995 में अपनी ग्राम पंचायत के सदस्य चुने गए थे। चुनाव के करीब एक साल बाद महिला ग्राम प्रधान का किन्ही कारणों से निधन हो गया। उसके बाद नूर मोहम्मद कार्यवाहक ग्राम प्रधान बनाए गए थे। मौके पर पहुंचे एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह, सीओ महिपाल पाठक, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने घंटो तक छानबीन की लेकिन हत्यारों का कोई कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button