मशहूर शायर रहत इंदौरी की कोरोना की वजह से हुई मौत, इंदौर के अस्पताल में थें भर्ती

इंदौर। विश्वेश तिवारी। भारत के मशहूर शायर राहत इंदौरी का आज इंदौर के ऑरबिंदो अस्पताल निधन हो गया है। राहत इंदौरी कोरोना संक्रमण के चलते आईसीयू में भर्ती थे। उनको मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले ही दिन उनका निधन हो गया है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ चुकी है। वहीँ प्रदेश के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

आपको बता दें की राहत इंदौरी पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। मंगलवार को उन्होंने सभी को सोशल मीडिया पर खुद को पॉजिटिव होने की जानकारी भी दी थी। साथ ही कहा था कि मुझे और मेरे परिवार को कोई फोन नहीं करेगा। राहत इंदौरी को पहले से भी कई तरह की बीमारी थी। उन्होंने शुगर और हार्ट की भी दिक्कत थी।

अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनकी स्थिति खासा बिगड़ती गई। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button