मोतिहारी: जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सिविल सर्जन एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सिविल सर्जन को सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉक्टरों का फिजिकल मीटिंग करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा जे ई, ए ई एस के बाबत आवश्यक तैयारी से संबंधित समीक्षा कर लें। रूटीन इम्यूनाइजेशन तेजी से कराएं। सदर अस्पताल में सारी इलाज की सुविधा हो। सभी डॉक्टर पैथोलॉजी एवं अन्य आवश्यक उपकरण, एक्स रे मशीन आदि दुरुस्त रहनी चाहिए।
सभी स्पेशलिस्ट को अपने अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का बोध कराएं। सभी सदर अस्पताल पीएचसी में ओपीडी समय से हो और औचक निरीक्षण भी कराएं। एक प्रभावकारी कार्य योजना बना लें और उसे स्वास्थ्य विभाग को भेजें। जीविका और आशा से जेई और एईएस के टीकाकरण के लिए सर्वे का कार्य कराएं। साथ ही क्षेत्रों में जागरूकता हेतु आवश्यक प्रचार प्रसार कराएं। कोविड-19 का भी पालन आवश्यक रूप से कराएं, इसका भी जांच कराते रहें।
नए पदस्थापित डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण दें। पूर्व में जिस प्रखंड से इस प्रकार के मामले आए थे। उस प्रखंड में विशेष चौकसी बरतें और टीकाकरण पर जोर दें। पीकू वार्ड अभी से तैयार कर ले और उसमें आवश्यक उपकरण एवं आवश्यक दवाएं, बेड तैयार करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है साथ ही समीक्षा का भी निर्देश दिया है।
रिपोर्ट: रविशंकर मिश्रा