बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का वितरण, जानिये किसे मिला कौन सा मंत्रालय

पटना: नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही की तरह गृह मंत्रालय अपने पास रखा है। वहीं, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्‍त, वाणिज्‍य, पर्यावरण व वन, सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, नगर विकास एवं आवास मंत्रालय दिए गए हैं।

वहीं, दूसरी डिप्टी सीएम रेणु देवी को पंचायती राज, पिछड़ा-अति पिछ़ड़ा वर्ग कल्‍याण, उद्योग मंत्रालय का प्रभार दिया है। इसके अलावा पूर्व स्पीकर विजय चौधरी को ग्रामीण विकास, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है।

वहीं, अशोक चौधरी को भवन निर्माण विभाग, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं समाज कल्‍याण विभाग दिया गया है। इसके अलावा मेवालाल चौधरी शिक्षा मंत्री होंगे। मंगल पांडेय को एक बार फिर स्वास्थ्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं और पहली बार किसी महिला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ये दोनों भाजपा के निर्वाचित विधायक थे जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button