दानापुर:वैश्य समाज ने मौजूदा विधायक का पुरजोर विरोध किया

दानापुर| पंकज राज| दानापुर के दाउदपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वैश्य समाज दानापुर के सौजन्य से सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पूर्व मंडल अध्यक्ष दानापुर नगर सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में दाउदपुर में स्लम बस्ती के गरीबों के बीच लगभग 200 लोगों के बीच पका हुआ खाना का वितरण किया गया। साथ ही निर्धन बच्चों के बीच पाठ्य-सामग्री वितरित भी की गयी। दानापुर विधानसभा क्षेत्र के वैश्य समाज की ओर से जागरूकता अभियान रथ का शुभारंभ केदार प्रसाद एवं लल्लू प्रसाद ने झंडा दिखाकर रवाना किया। जो दानापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में घूम कर वैश्य एकता को जागृत करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने भाजपा के वरीय नेताओं से मांग करते हुए कहा कि दानापुर विधानसभा से किसी वैश्य समाज के ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को दानापुर विधानसभा के लिए टिकट दिया जाये क्योकि दानापुर विधायक आशा सिन्हा ने विकास का कोई काम नही किया है।
वैश्य समाज मौजूदा विधायक का पुरजोर विरोध करता है और मांग करता है कि वैश्य समाज से दानापुर से विधानसभा के लिए टिकट दे ताकि दानापुर में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हो सके नहीं तो वैश्य समाज दानापुर से स्वतंत्र उम्मीदवार घोषित कर अपनी जीत को सुनिश्चित करायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button