संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसदों का जोरदार प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से मांगा जवाब

सिब्बल ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा ने पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया, लेकिन बाद में इसके इस्तेमाल की बात स्वीकार करनी पड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है और सरकार को संसद में इस पूरे मामले पर विस्तृत जवाब देना चाहिए।

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने गृह मंत्री से संसद में इस मामले पर बयान देने की मांग की। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भाजपा इस मुद्दे से बचने की कोशिश कर रही है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संविधान के अनुच्छेद 75 के तहत संसद के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी और लोकसभा व राज्यसभा में समान मुद्दे उठाए जाएंगे। उनका कहना था कि विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा है, लेकिन सरकार चर्चा से बच रही है। प्रमोद तिवारी ने इस दौरान राम मंदिर निर्माण से जुड़े चढ़ावा और वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने संसद में नोटिस दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित ट्रस्ट के माध्यम से मंदिर निर्माण होना था, लेकिन मंदिर के नाम पर आर्थिक अनियमितताएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि 2 करोड़ रुपये की जमीन 17 करोड़ रुपए में खरीदी गई तथा उद्घाटन समारोह पर 111 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के नाम पर जुटाए गए चढ़ावे में गड़बड़ियां हुई हैं तथा इस पूरे मामले की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर है। सरकार को इस मामले पर सदन में जवाब देने और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया, इसका जवाब गृह मंत्री को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर गोली चलाने और बल प्रयोग जैसे गंभीर मामलों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है।

वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष के नेता को भी सदन में अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान पहुंच रहा है। कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा कि यदि देश में सच बोलने के लिए माफी मांगनी पड़े तो यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी। यदि छात्रों पर पैलेट गन, आंसू गैस और अन्य बल प्रयोग हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं तो उसे सदन में आकर जवाब देना चाहिए, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है। वहीं, सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि यदि पैलेट गन जैसी कार्रवाई हुई है तो इसके लिए किसी स्तर पर अनुमति अवश्य दी गई होगी। उन्होंने कहा कि यदि यह दावा किया जा रहा है कि अनुमति एसडीएम स्तर से दी गई थी, तो गृह मंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह निर्णय सही था या गलत।

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘योगी की पाती’ लिखकर प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणेश चतुर्थी को सामाजिक एकता एवं राष्ट्र के प्रति संकल्प को सुदृढ़ करने वाला महापर्व बताया। मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि …

0 comments

CM योगी “एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गलती एक व्यक्ति करता है, लेकिन उसकी कीमत पूरे संस्थान को चुकानी पड़ती है। ठीक वैसे ही एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट, कानून व्यवस्था के भीषण संकट, अराजकता और भ्रष्टाचार के रूप में चुकानी पड़ती थी। कृत्य एक …

0 comments

युवाओं को नशे से बचाने के लिए योगी सरकार का सख्त, अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश.

 युवाओं और नाबालिगों को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए योगी सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। सरकार की नीति केवल अवैध और जहरीली शराब पर अंकुश लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के बच्चों तक शराब की पहुंच रोकने पर भी विशेष जोर है। लखनऊ में नाबालिग को …

0 comments

वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित

विजय कुमार निगम लखनऊ:– योगी सरकार ने जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (वि./यां.) में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी …

0 comments

CM योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण के साथ ही उनके बेहतर पालन-पोषण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीएम सहभागिता योजना के माध्यम से निराश्रित गोवंश को इच्छुक एवं पात्र लाभार्थियों को सुपुर्द कर उनका संरक्षण और …

0 comments

वाराणसी में जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, लापरवाही बरतने पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड.

 योगी सरकार ने जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (वि./यां.) में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं …

0 comments

‘उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी’, लोकायुक्त संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले सीएम योगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी लोक सेवक गलत करता है तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। कई बार व्यक्ति को ताकत मिलने पर वह उच्छृंखल और उद्दंड व्यवहार करने लगता है। उन्होंने रामचरितमानस की पंक्ति ‘प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे में कहीं न कहीं अंकुश …

0 comments

योगी की पाती: सीएम ने गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दी शुभकामनाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को आने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को दोहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव …

0 comments

सपा की सरकार बनी तो बंद होगी आउटसोर्सिंग, अभ्यर्थियों को मिलेगी पक्की नौकरी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार में कानून और संविधान से काम नहीं हो रहा है। सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे रखी है। गुंडा एक्ट लगाने को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी बेहद गंभीर है। रविवार को जारी प्रेस बयान …

0 comments

Gen-Z को विरासत से जोड़ने के लिए एक दिन की यात्रा कराएगी सरकार, गाइडेड विजिट की मिलेगी सुविधा

जेन-जी को अपनी जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देने के लिए प्रदेश सरकार ने राजकीय संग्रहालयों और विद्यार्थियों को ”एक दिवसीय अध्ययन यात्रा योजना” से जोड़ने की पहल शुरू की है। लखनऊ के राज्य संग्रहालय से शुरुआत हुई, जहां जिले के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं पीएम श्री राजकीय उप्र सैनिक …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button