भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने पर कोतवाली में दिया शिकायती प्रार्थना पत्र

औरैया। जहां एक ओर हिंदुस्तान 5 अगस्त को शुभ अवसर पर श्री राम जन्म भूमि के शिलान्यास पर उत्साहित है। हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति इस माहौल में डूबा है। वहीं जिले के सूचना अधिकारी पर आरोप लगाते हुए शंकर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम गहोई ने कहा कि सूचना अधिकारी ने भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी की है। प्रदेश के मुखिया को भी अभद्र भाषा में संबोधित किया है।

लेकिन जिले के जिलाधिकारी ने अभी तक सूचना अधिकारी पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। आज शंकर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम गहोई ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि जनपद औरैया के सूचना अधिकारी ने सभी हदें पार करते हुए शासन के खिलाफ ऊंचे मानदंड अपनाते हुए अभद्र टिप्पणी की है, जिससे वह काफी आहत हुए है। इसी के चलते उन्होंने सूचना अधिकारी के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।

गहोई ने कहा कि सूचना अधिकारी फेसबुक पर लगातार मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर अभद्र टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुखिया योगी जी पर भी फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है, लेकिन जिले के जिलाधिकारी ने अभी तक सूचना अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button