पेपर लीक माफिया पर सीएम योगी का बड़ा प्रहार, दोषियों की संपत्ति होगी जब्त,चलेगा बुलडोजर..!

केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण फतेहपुर अब पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकल रहा है और विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए भाजपा का समर्थन करने की भी अपील की।

फतेहपुर । फतेहपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भविष्य में पेपर लीक जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार संसद में सख्त कानून लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को जेल भेजने के साथ उनकी अवैध संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी।

फतेहपुर के मदारीपुर कला मैदान में 489 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की गई है और नई शिक्षा नीति युवाओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए अब कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए केवल दो ही जगह हैं- जेल या जहन्नुम। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध और भू-माफिया पर प्रभावी कार्रवाई की गई है तथा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले युवाओं की नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 से 2017 के बीच निकली अधिकांश भर्तियां विवादों में रहीं और योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ। इसके विपरीत उनकी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी आकांक्षी जिलों में शामिल फतेहपुर आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पहले जिले के विकास के लिए मिलने वाले संसाधनों का दुरुपयोग होता था, जबकि वर्तमान सरकार ने मेडिकल कॉलेज, सड़क, पुल, अस्पताल, बिजली, कंपोजिट विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज और अन्य बुनियादी परियोजनाओं के माध्यम से विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है।

आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा; 2027 चुनाव से पहले खेला ट्रंप कार्ड.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम आगरा पहुंचे। सीएम ने फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। रविवार को खंदारी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा और बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे जालौन से हेलिकॉप्टर …

0 comments

‘सैफई सिंडिकेट खा जाता था युवाओं की नौकरी’, योगी बोले- चाचा और भतीजे की जोड़ी करती थी वसूली. CM Yogi in Agra

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की सरकारों पर तीखा हमला बोला। 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले विकास का पैसा सैफई सिंडिकेट लूट लेता था। …

0 comments

‘हमारी मांगें मान ली गईं’, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मीटिंग के बाद CJP ने खत्म किया प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच सीजेपी द्वारा उठाए गई 5 मांगों पर चर्चा हुई और सभी मांगों को सरकार ने मान लिया है। वहीं सौरभ दास ने प्रेस …

0 comments

पेपर लीक माफिया पर सीएम योगी का बड़ा प्रहार, दोषियों की संपत्ति होगी जब्त,चलेगा बुलडोजर..!

फतेहपुर । फतेहपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भविष्य में पेपर लीक जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के …

0 comments

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब शिक्षा सुधारों की बारी

गुरुग्राम। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की सफलता का प्रतीक है। मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …

0 comments

संसद प्रदर्शन हिंसा मामले में पहली FIR में हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में मामला दर्ज

नयी दिल्ली । संसद के निकट 20 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में दर्ज पहली एफआईआर में हत्या के प्रयास समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की 13 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया तथा सरकारी और …

0 comments

राहुल गांधी “मेट्रो, सड़कें, दुकानें सब बंद कर सकते हैं, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए”

दिल्ली । नयी दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए मेट्रो स्टेशन, सड़कें, दुकानें और इंटरनेट तक बंद …

0 comments

PM मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देवशयनी एकादशी की बधाई दी

नयी दिल्ली देशभर में देवशयनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आषाढ़ी एकादशी के पवित्र …

0 comments

असम में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 61 की मौत, 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित, पीएम मोदी ने हिमंता सरमा से की बात

नयी दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार गंभीर होता जा रहा है। असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर राज्य की बाढ़ की स्थिति की …

0 comments

छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली । नीट के पेपर लीक विवाद और पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चैतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़े इस …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button