CM YOGI ‘भारत को मिला संतों का सानिध्य’ ,CM ने किया रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण | BREAKING NEWS

लखनऊ (यूएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया है। सीएम योगी  दौरे पर जाने से पहले अयोध्या पहुंचे और संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। 120 वर्ष पुराने अम्मा जी का मंदिर में रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। आज सीएम योगी ने अयोध्या पहुंचकर संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती पर रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया है।

भारत ज्ञान की भूमि है, भारत ने दुनिया को ज्ञान दिया है, पूज्य संतों का सानिध्य भारत को मिला है। महापुरुषों ने हमारा मार्गदर्शन किया है। सीएम योगी ने दीपोत्सव को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश दिये हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ  बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच के दौरा करने निकले। सीएम योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बने बाढ़ राहत कैम्प का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत समाग्री का वितरण भी किया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button