चन्दौली: अकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह लोग झुलसे, दो की मौत

चन्दौली। उमेश सिंह: खबर यूपी के जनपद चंदौली से है जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चंदौली जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल दो महिला सहित चार युवक झुलस गये। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के द्वारा सभी अकाशीय बिजली से झुलसे से लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पूरा मामला जमौली गांव का है जहा राजन 22 वर्ष काजू 19 वर्ष अजय 19 वर्ष गोविंद 16 वर्ष नित्य क्रिया करने के लिए सिवान की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान बूंदा बारिश अकाशीय बिजली तड़कने के कारण समीप के स्थित दीह बाबा मंदिर के समीप छिप गये।तभी अकाशीय बिजली की चपेट में चारों आ गए, जिससे कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए मामले की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सक के द्वारा भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

वहीं दूसरी घटना सकलडीहा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का है जहां किसी कार्य हेतु दो महिला घर के बाहर गई हुई थी इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह झुलस गई मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक के द्वार भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button