चंदौली: प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद जिले मे अपराधी बेखौफ

चंदौली। उमेश सिंह: खबर यूपी के चंदौली से है जहाँ जहां दबंग ने दलित युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे मण्डल रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के अपयार्ड निवासी रेलकर्मी शंकर प्रसाद का पुत्र जितेंद्र पासवान (18) अपने मित्र धीरज सिंह के साथ घर पर आईपीएल मैच देख रहा था। मैच खत्म होने के बाद जितेंद धीरज को बाइक से छोड़ने जा रहा था, इसी बीच सरेसर गांव के समीप बबलू यादव नामक युवक ने गाड़ी रोक कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

अभी वह संभल पाता तब तक आरोपी बबलू ने पिस्टल से जितेंद पर फायर कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों व मित्रों की मदद से आनन फानन में हॉस्पिटल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया की पुरानी रंजिश पर युवक को गोली मारी गई है। गोली युवक के हाथ मे लगी है, आरोपी को जल्दी ही पकड़ लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button