नालंदा:पूर्व विवाद को लेकर मारी गोली

नालंदा |ऋषिकेश कुमार | मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के अलोदियासराय में पूर्व के विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी के दौरान एक अधेड़ को दो गोली लग गयी। घटना के संबंध में जख्मी संजय सिंह ने बताया कि 1 माह पूर्व संजय सिंह के भतीजे के साथ किसी बात को लेकर संतोष सिंह और झुन्ना सिंह की मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी। उसके बाद से 1 महीने से लगातार संजय सिंह अपने गांव से डर के मारे भागा हुआ था। जैसे ही संजय सिंह अपने घर पहुंचा तो इसकी सूचना विरोधी पक्ष झुन्ना सिंह और संतोष सिंह को मिल गयी। विरोधियों ने तुरंत हथियार से लैस होकर संजय सिंह के घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी की।
गोलियों की आवाज को सुनकर जैसे ही संजय सिंह अपने घर से बाहर निकला तो झुन्ना सिंह और संतोष सिंह ने खदेड़ कर संजय सिंह को दो गोली मार दी। जिससे अधेड़ व्यक्ति संजय सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
जिसे बेहतर इलाज के लिए बिहार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button