कन्नौज को सपा का किरायेदार मानती है भारतीय जनता पार्टी: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा यह मानकर चल रही है कि कन्नौज उनका घर नहीं है, वे वहां के राजनीतिक किरायेदार हैं जिन्हें किराया भी नहीं देना है। भाजपा सरकार को कन्नौज के विकास की चिंता नहीं है। बस समाजवादी सरकार के समय प्रारम्भ कामों में रोड़े अटकाना और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर अनर्गल आरोप मढ़ना ही उन्हें आता है।

कन्नौज की ऐतिहासिक नगरी अपने इत्र के लिए मशहूर है। समाजवादी आंदोलन के प्रखर महानायक डाॅ0 राममनोहर लोहिया की यह कर्मस्थली रही है। वे यहां से निर्वाचित लोकसभा सदस्य रहे हैं। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर समाजवादी राजनीति को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर विकासकार्यों को प्राथमिकता में रखते रहे हैं।

समाजवादी सरकार में कन्नौज में मेडिकल कालेज 2016 में उद्घाटन हुआ था। करोड़ों रूपए की लागत से जिला अस्पताल में बना ट्रामासेन्टर चार साल पहले बनकर तैयार हुआ। इसकी इमारत में करोड़ों रूपए की कई मशीने व उपकरण लगे हैं। भाजपा सरकार ने इसे शुरू नहीं कराया बल्कि यहां पुलिस चौकी बनवा दी। आज कोरोना संकट काल में इलाज का यह केन्द्र बनता पर भाजपा को तो समाजवादी सरकार के कामों को उजाड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button