बरेली: आरपीएफ के वर्दीधारी सिपाही का युवक से हुआ झगड़ा, खींच तान में सिपाही की वर्दी फटी

मौके पर मौजूद भीड

बरेली। फजल उर रहमान: बरेली के जंक्शन रोड पर कुछ दिन पहले सिपाही की किसी को पीटते हुए व्यपारी युवक ने बनाई थी वीडियो, उस वक़्त तो मामला रफा दफा कर दिया था। लेकिन आज फिर आरपीएफ के वर्दीधारी सिपाही का फिर उसी युवक से झगड़ा हो गया, और खींच तान में सिपाही की वर्दी के बटन टूट गए, इसमें दोनों घायल हो गए।

घायल युवक

सिपाही को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट के बाद सिपाही ने नौशाद के चेहरे पर चाकू से वार किया है लेकिन पुलिस इस मामले को सिपाही के पिटाई के रूप में देख रही है।

एसपी सिटी रविंद्र सिंह, बरेली

घटना के बाद एसपी सिटी का कहना है कि बरेली स्टेशन पर आरपीएफ में तैनात सिपाही सौरभ खाना खाने के लिए जंक्शन रोड पर आया था। वहा पर एक अपराधी किस्म के नौशाद नामक युवक ने सिपाही के साथ मारपीट की इतना ही नहीं उसकी वर्दी भी फाड़ दी जिसके बाद पुलिस सिपाही ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पीड़ित सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे घर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button