अमरोहा: बेब सीरीज वर्जिन भास्कर फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जिला अधिकारी अमरोहा को पाल सभा ने सौंपा ज्ञापन

अमरोहा। जावेद अंसारी: बता दें कि अमरोहा जनपद के कलेक्ट्रेट में आज अखिल भारतीय युवा पाल महासभा के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को वेब सीरीज वर्जिन भास्कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सेंसर बोर्ड के नाम सौंपा।

जिसमें उन्होंने मांग की है कि सेंसर बोर्ड द्वारा जो फिल्म बनाई गई है उसमें साफ तौर पर अहिल्याबाई का अपमान है उनका जो किरदार दिखाया है। वह बहुत ही गलत दिखाया है, इसलिए हम सभी इसका विरोध करते हैं और इस फिल्म की निर्देशक एकता कपूर से तत्काल इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग करते हैं। सरकार से हमारी गुजारिश है कि सरकार इस ओर ध्यान दें और ऐसी फिल्म के संचालन पर रोक लगाई जाए।

ताकि हमारी और हमारे समाज की भावनाएं आहत ना हो, ज्ञापन देने के लिए युवा पाल समाज के साथ मेन बॉडी से अमरोहा जिला प्रभारी पूनम पाल भी पहुंची थी। उन्होंने भी इस पूरे मामले में फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button