अलीगढ़: पानी में डूबने से बच्चे की मौत, मजदूर परिवार में कोहराम

अलीगढ़। मोहम्मद सहनवाज: अलीगढ़ महानगर के थाना देहली गेट के रोरावर मैं निर्माणाधीन थाना बिल्डिंग के बगल में बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मजदूर परिवार के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह अन्य बच्चों संग खेलते खेलते वहां पहुंचकर नहाने लग गया था, तभी अचानक डूब गया। हालांकि लोगों की मदद से निकाल कर उसे अस्पताल लाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देहली गेट के मासूम नगर निवासी नसीर का 6 साल का बेटा फारूक खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान खेलते खेलते वह शरोरावर में निर्माणाधीन थाने के पास पहुंच गया, जहां मिट्टी भराव के चलते एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था।

जिसमें सभी बच्चे नहाने लग गए, जिसमें फारुख भी शामिल हो गया। इसी दौरान फारुख डूब गया, यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार ने लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। खबर पर पुलिस व परिजन भी आ गए, बच्चे को अस्पताल ले जाया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button