आधी रात को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे संजय दत्त के घर

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को हाल ही में लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में खबर आई कि उन्हें फेफड़ों (लंग) का कैंसर हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका कैंसर स्टेज 3 का है। एक्टर अपने इलाज के लिए जल्द अमेरिका रवाना हो सकते हैं। संजय दत्त ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक ले रहे हैं। इसी बीच संजय के घर पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एक्टर रणबीर कपूर के साथ स्पॉट किया गया। ये दोनों संजय दत्त का हाल जानने के लिए आधी रात को उनके बांद्रा स्थित घर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की कई सारी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। रणबीर और आलिया की घर से बाहर निकलते हुए फोटोज सामने आई है। इस दौरान रणबीर ब्लू शर्ट में दिखे तो वहीं आलिया खुले बालों में ग्रे टॉप में नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/CDzWV8UnQSc/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब है कि कल बीते दिन संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने आधिकारिक बयान जारी कर फैंस से दुआ करने की अपील किया। मान्यता ने बयान जारी कर कहा, ‘मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने संजय के जल्द ठीक होने की दुआ की है। हमें इस समय से गुजरने के लिए हिम्मत और दुआओं की जरूरत है। हमारा परिवार पहले बहुत सी मुश्किलों से गुजर चुका है लेकिन मुझे यकीन है कि यह समय भी गुजर जाएगा। संजू के फैंस से मेरी गुजारिश है कि वो वअटकलों और अनुचित अफवाहों पर ध्यान ना दें बल्कि प्यार और समर्थन कर हमारी मदद करें। संजू और हमारा परिवार हमेशा से फाइटर रहे हैं। भगवान ने एक बार फिर इन चुनौतियों से गुजरने के लिए हमें चुना है। हम सभी आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं, और हम जानते हैं कि हम हमेशा दूसरी तरफ विजेता बनकर उभरेंगे।हम इस अवसर का उपयोग पॉजिटिविटी फैलाने के लिए करें।’

मान्यता से पहले संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, ‘मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से छोटा से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं मैं अपने शुभ चिंतकों से आग्रह करता हूं कि वो चिंता ना करें और अनावश्यक रूप से कयास ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button