वाराणसी: मॉडलिंग करना चाहती थी पत्नी, पति ने रोका तो लगा ली फांसी

वाराणसी। उमेश सिंह: मॉडलिंग की दुनिया में मुम्बई जाने से रोकने पर एक महिला से शनिवार को फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। जानकारी मिलते ही तमाशबीनों की भीड़ इक्कठा होने लगी। किसी ने इसी बीच पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंसे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना भेलूपुर के बड़ीगैबी इलाके की है।

भेलूपुर के बड़ीगैबी विरदोपुर में आफताब सिद्दकी का मकान है। उनकी पत्नी जोया मुम्बई जाकर मॉडलिंग करना चाहती थी मगर यह बात पति सिद्दकी को पसदं नही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर तकरार भी होता रहा। शनिवार को भी जोया मुम्बई जाने की जिद्द पर अड़ी थी, जब उसकी बात का समर्थन परिजनों ने नही की तो वह अपने कमरे में गई और दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली।

काफी देर तक जब जोया की हरकत नही हुई तो परिजनों ने जोया के कमरे में खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रही है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। घटना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button