वाराणसी: मोबाईल टावर पर चढ़ा मानसिक विक्षिप्त युवक मचा हडकंप, मौके पर पहुँची पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा

वाराणसी। उमेश सिंह: देहात कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी में उस समय हडकंप मच गया जब कालोनी में लगे एक मोबाईल टावर पर मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक चढ़ गया जिसे देख वहां लोगों की भीड़ लग गई और लोगों द्वारा युवक को टावर से उतारने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन युवक नही उतरा। जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक को कड़ी मशकत के बाद टावर में नीचे उतारने में सफलता पाई

काशीराम कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा आदेश गुप्ता नामक एक मानसिक विक्षिप्त युवक वहां लगे मोबाईल टावर पर चढ़ गया और लोगों को ऊपर से आवाज देने लगा।

दरसल टावर पर चढ़ा युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका इलाज भी चल रहा था, हालांकि गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगो की सक्रियता व पुलिस की मदद से युवक के सकुशल नीचे उतार लिया गया। युवक की माँ लक्ष्मी देवी का कहना है कि उसके पुत्र का इलाज हरदोई से लेकर लखनऊ तक कराया गया लेकिन फिर पैसों की कमी के चलते इलाज बन्द हो गया। बेटे के उपचार के लिए प्रसासन से भी गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button