अयोध्या: युवती ने प्राइवेट बस के ड्राईवर और कंडक्टर पर लगाया गैंगरेप का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद है। महज चंद कदमों पर पुलिस की चौकी और बस अड्डे जैसी व्यस्त जगह में रात में एक युवती के साथ गैंग रेप की घटना हो गयी। पीड़ित युवती चौकी पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

जी हाँ हम आपको बता चले कि अयोध्या में एक युवती ने प्राइवेट बस के कंडक्टर व उसके सहयोगी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी कंडक्टर लवकुश उसके सहयोगी मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

मामला कोतवाली नगर के बस स्टैंड का है। जहाँ अयोध्या के बस स्टैंड पर एक 30 वर्षीय युवती ने एक निजी बस के कंडक्टर और उसके सहायक पर बलात्कार का आरोप लगाया था। घटना 2 सितंबर देर रात की है। जिस वक्त यह घटना हुई युवती हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से लुधियाना जाने के लिए निकली थी। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि रात में अकेला पाकर बस कंडक्टर और उसके सहायक ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता युवती की तहरीर पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक प्राइवेट बस के कंडक्टर और सहायक हैं। इसके साथ बस को भी कब्जे में ले लिया गया। सीओ सिटी अमर सिंह ने बताया कि 2 सितंबर की देर रात अयोध्या बस स्टेशन पर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज होने के बाद बस कंडक्टर उसके सहायक पर कार्यवाही की गई है। युवती का मेडिकल करा लिया गया है। दोनों आरोपी अयोध्या और सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। मामले में जांच के लिए गठित टीम द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button