उत्तरप्रदेश में विधानसभा की 8 खाली सीटों में से दो पर दावा ठोकने पहुंचें प्रत्याशी

लखनऊ। भले ही चुनाव का अता-पता नहीं पर विधानसभा की 8 सीटों पर प्रत्याशी अपना दावा ठोकने लगें हैं |
इसमें प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं, धनंजय सिंह का (हाँ, वही धनंजय सिंह, जिन्हें कुछ दिन पहले एक अभियंता के अपहरण और धमकाने के लिये सरकार ने जेल भेजा था, आपराधिक इतिहास तो जानते ही होंगे) और इनको समर्थन करने वाले हैं संजय निषाद (इनका भी नाम तो सुना होगा आपने, ये वही हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री के गढ़ में उनको मात दे कर नाम कमाया था)|

पूर्व सांसद धनंजय सिंह

अब आते हैं इनकी ख़बर पर, तो इन दोनों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाक़ात कर “जौनपुर” में खाली हुई सीट (स्वर्गीय पारस नाथ यादव सपा वाले) मल्हनी, पर अपना दावा ठोका है |

सूत्रों से ख़बर है की धनंजय सिंह भाजपा उम्मीदवार बनने के प्रबल दावेदार हैं | अब देखना होगा की सरकार द्वारा जेल भेजे गये अपराधी को, बेल मिलने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी टिकट देती है की नहीं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button