अभिषेक बच्चन ने साँझा की नए मेकओवर की तस्वीर, देखिये

29 दिनों की लंबी लड़ाई के जूनियर बच्चन घर पहुंचे, कुछ दिनों के आराम के बाद उन्हें मेकओवर की जरूरत थी. हाल ही में उन्होंने अपना मेकओवर कराया, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है. इस मेकओवर के साथ उन्होंने शूटिंग पर दोबारा जाने की जानकारी फैंस को दी है.

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. ये तस्वीर एक हेयरकट से पहले और एक हेयरकट के बाद की है. फोटो को शेयर करते अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा- ‘पहले और बाद में… काम पर वापसी’. अभिषेक की यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CEjKnaKpjfK/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया पर अभिशेक के इस लुक को लोग पसंद कर रहे हैं. अभिषेक की इस तस्वीर पर सिर्फ फैन्स बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस फोटो पर ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु, अनुपम खेर और अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन नंदा सहित कई लोगों ने कमेंट किए हैं.

इस फोटो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है, वहीं बिपाशा बसु ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छे दिख रहे हो एबी. अनुपम खेर ने लिखा- काश मैं भी पहले और बाद की तस्वीर पोस्ट कर पाता.अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा- मैं अब साफ देख सकता हूं कि बाल झड़ गए हैं.

अपने मेकओवर से पहले बच्चन डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता की सगाई में पहुंचे थे. क्रीम कलर के कुर्ते-पायजामे में वे काफी हैंडसम लग रह थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button