मैनपुरी: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को कब्जे में लेकर पुलिस कर रही जांच

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी एक सनकी पति रणवीर सिंह ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी गुड्डी और मीना देवी को फावड़े से पीछे से प्रहार करके उस समय मौत के घाट उतार दिया, जब वह घर के बाहर किसी काम के लिए जा रही थी। जैसे ही मीना देवी घर से बाहर निकलकर खड़ंजे पर जा रही थी, तभी पीछे से फावड़ा लेकर पति आया और उसने कोई बातचीत न करते हुए पीछे से गर्दन पर प्रहार कर दिया।

जिससे महिला की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे ने घटना का बारीकी से जायजा लिया कि आखिर पति ने इस तरह से क्यों प्रहार करके मौत के घाट उतारा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीँ हत्यारा पति रणवीर को पुलिस ने फावड़े के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दी है। आपको बता दें की मृतका के पुत्र का कहना है कि उसके पिता कुछ दिनों से मानसिक रोगी है, जिनको अटैक पड़ता है। जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button