केरल में हुए विमान दुर्घटना में मथुरा के पायलट अखिलेश कुमार की हुई मृत्यु

मथुरा। केरल के कोकीझोडा में कल हुए बिमान दुर्घटना में बिमान को चला रहे कैप्टन पायलेट अखिलेश शर्मा की भी मौत हो गई है। जिसकी जानकारी लगते ही मथुरा में जन्मभूमि के पास स्थित उनके परिवार मे मातम पसर गया है और शोक की लहर दौड़ गई है। जिसके बाद जहां परिवार सकते में है। वही उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके पायलेट अखिलेश शर्मा यहां के पानी की बोतल बिसलरी के थोक व्यापारी तुलसीराम शर्मा के बड़े बेटे है।

जो कि 2017 में एयर इंडिया में पायलेट के पद पर चुने गए थे और घर मे उनके दो छोटे भाई है। जबकि उनकी एक बहन भी है, जिसके साथ ही उनकी शादी अभी दो बर्ष पूर्व ही 10 दिसंबर को हुई थी। जिनकी पत्नी अभी गर्ववती है और जल्द ही उनके बच्चे का जन्म होना है। मगर भगवान ने आज इस दुर्घटना में एक परिवार के चिराग को बुझा दिया है। वहीं परिजनों का कहना है कि वो लॉक डाउन से पहले घर आया था और अखिलेश ही परिवार मे बडा है। जबकि अन्य दो भाई एक बहन और पत्नी मेघा सहित माता पिता है। अभी उसका बच्चा भी होने वाला है। मगर अब तो सब चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button