बेडमिंटन प्लेयर मेथियस बो को डेट कर रही हैं, अभिनेत्री तापसी पन्नू

बॉलीवुड की टैलेंटेड अदाकारा अभिनेत्री तापसी पन्नू का आज जन्मदिन हैं। तापसी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की और यह बताया कि वो बेडमिंटन प्लेयर मेथियस बो को डेट कर रही हैं। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा, ‘मैं यह किसी से छिपाना नहीं चाहती। मुझे यह स्वीकार करने में गर्व है कि मैं किसी को डेट कर रही हूं। मैं इस बारे में केवल खबरों में आने के लिए बात नहीं करूंगी क्योंकि इसे मेरी विश्वसनीयता और मैंने इतने साल कड़ी मेहनत करके जो हासिल किया है उससे अलग तरह से लिया जाएगा।

बता दें तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था। तापसी के पिता दिलमोहन सिंह एक बिजनेसमैन हैं जबकि मां निर्मलजीत पन्नू एक हाउसवाइफ हैं। घर में प्यार से सभी तापसी को मैगी कहकर बुलाते हैं और एक अच्छी स्क्वाश प्लेयर भी है।

तापसी ने साल 2013 में फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद में वह ‘पिंक’, ‘बेबी’, ‘नाम शबाना’, ‘सूरमा’, ‘द गाजी अटैक’, ‘मनमर्जियां’, ‘बदला’, ‘मुल्क’, ‘सांड की आंख’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button