वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया वाराणसी के लोगों को सौगात, 6-लेन हाइवे का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग की छह लेन चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन किया

वाराणसीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंच गए हैं। वह देव दीपावली उत्सव में शामिल होंगे। हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल देव दीपावली को गंगा नदी के दोनों किनारों पर 15 लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा। बता दें की प्रधानमंत्री पहले खंडूरी गांव पहुंचे, जहां उन्हीने 6 लेन सड़क का उद्घाटन किया। 73 किलोमीटर के इस हाइवे के चौड़ीकरण पर 2447 करोड़ रुपया खर्च किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इसके बाद पीएम मोदी ललिता घाट के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। शाम 4.30 बजे पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट साइट का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्रूज पर चेतराम घाट जाएंगे और वहां से एक शानदार लेजर शो का भी नज़र लेंगे।

इस अद्भूत मौके पर सीएम योगी ने बताया की यूपी में दो किलोमीटर हाइवे रोज बन रहे हैं। पीएम ने काशी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हीं के प्रयासों के कारण आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले होता ये था कि सरकार का कोई फैसला अगर किसी को पसंद नहीं आता था तो उसका विरोध होता था, लेकिन बीते कुछ समय से हम देख रहे हैं कि अब विरोध का आधार फैसला नहीं बल्कि भ्रम फैलाकर आशंकाओं को बनाया जा रहा है। अपप्रचार किया जाता है कि फैसला तो ठीक है लेकिन इससे आगे चलकर ऐसा हो सकता है। जो अभी हुआ ही नहीं, जो कभी होगा ही नहीं, उसको लेकर समाज में भ्रम फैलाया जाता है। ये वही लोग हैं जिन्होंने दशकों तक किसानों के साथ लगातार छल किया है।

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के 5 सालों में पहले की सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए का धान खरीदा था, लेकिन इसके बाद के 5 सालों में 5 लाख करोड़ रुपए धान के MSP के रूप में किसानों तक हमने पहुंचाए हैं। यानि लगभग ढाई गुना ज्यादा पैसा किसान के पास पहुंचा है, अब आप ही बताइए कि अगर मंडियों और MSP को ही हटाना था, तो इनको ताकत देने के लिए, इन पर इतना निवेश ही क्यों करते? हमारी सरकार तो मंडियों को आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button