
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और करदाताओं को लंबित देयकों में राहत देने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में अब तक 3,00,073 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योजना के माध्यम से अब तक 154.48 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है। वहीं, पात्र लाभार्थियों को राहत देते हुए 235.14 करोड़ रुपये की धनराशि समायोजित की गई है।
योजना के तहत 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद एवं 545 नगर पंचायतों में लंबित गृहकर, जलकर एवं सीवरकर से संबंधित पात्र बकायेदारों को राहत प्रदान की जा रही है। ओटीएस योजना का उद्देश्य पुराने कर बकायों का सरल एवं व्यावहारिक निस्तारण, करदाताओं पर आर्थिक दबाव को कम करना तथा नगरीय निकायों की राजस्व वसूली को प्रभावी बनाना है। योजना 15 अगस्त 2026 से संचालित है और निस्तारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित है।

ओटीएस योजना के अंतर्गत अब तक 3,00,073 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2,46,374 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 49,187 आवेदन प्रक्रिया में हैं तथा 3,000 आवेदन निरस्त हुए हैं। कुल प्राप्त आवेदनों में लगभग 82.10 प्रतिशत आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं।
योजना के अंतर्गत अब तक 649.99 करोड़ रुपये की कुल मांग दर्ज की गई है, जिसमें से 154.48 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है। कुल वसूली में 131.82 करोड़ रुपये ऑफलाइन माध्यम से तथा 22.66 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं।
पात्र लाभार्थियों को राहत प्रदान करते हुए अब तक 235.14 करोड़ रुपये की धनराशि का समायोजन किया गया है। इससे 2,46,374 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। प्रति लाभार्थी औसतन लगभग 9,544.08 रुपये की राहत प्रदान की गई है।
प्राप्त आवेदनों में 2,52,215 (84.1%) आवासीय, 26,219 (8.7%) व्यावसायिक तथा 21,639 (7.2%) मिश्रित श्रेणी की संपत्तियों से संबंधित हैं। आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को विशेष रूप से आवासीय संपत्ति करदाताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
करदाताओं की सुविधा के लिए ओटीएस के अंतर्गत बकाया राशि के भुगतान हेतु अधिकतम तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। योजना का उद्देश्य करदाताओं को पुराने बकायों के निस्तारण का व्यावहारिक अवसर देना और नगरीय निकायों के राजस्व आधार को मजबूत करना है।
नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ओटीएस योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से करदाताओं को पुराने बकायों के निस्तारण का सरल और राहतपूर्ण अवसर मिल रहा है। साथ ही नगरीय निकायों को लंबित राजस्व की समयबद्ध वसूली में मदद मिल रही है। अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त होना योजना के प्रति नागरिकों के विश्वास और जनभागीदारी को दर्शाता है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र करदाता इसका लाभ उठाएं और निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो।
नगर विकास विभाग द्वारा ओटीएस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र करदाताओं तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाली छूट की जानकारी दी जा रही है। विभाग आवेदन एवं निस्तारण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर दे रहा है। नागरिक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। नगर विकास विभाग ने पात्र करदाताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित गृहकर, जलकर और सीवरकर का निस्तारण कराकर योजना का लाभ उठाएं। योजना की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 है। ओटीएस से करदाताओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ नगरीय निकायों की राजस्व वसूली और वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।
बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार का निर्णायक अभियान, 27 नवंबर को विद्यालयों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य को लेकर सामाजिक बदलाव की मुहिम को नई धार दे रही है। बाल विवाह जैसी कुरीति के विरुद्ध अब विद्यालयों को जनजागरण का सशक्त केंद्र बनाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर दिन शुक्रवार को प्रदेश के …
योगी सरकार की OTS योजना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और करदाताओं को लंबित देयकों में राहत देने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 762 नगरीय …
संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे: मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने अवसर मिलने पर संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। संविधान की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष …
CM योगी: भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक भारतीय को यह अधिकार और दायित्व दिया है कि वह देश का वास्तविक संरक्षक है। कोई व्यक्ति या परिवार यह दावा नहीं कर सकता …
ओवैसी “दलित का बेटा CM,अब्दुल का बेटा डिप्टी CM, CM योगी और अखिलेश पर हमला”
लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के बाद दोनों दलों की यह पहली बड़ी संयुक्त जनसभा रही। …
केजरीवाल बोले, AAP ने राजनीति बदल दी, मान सरकार ने सभी गारंटियां पूरी कीं
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि उनकी पार्टी ने देश की राजनीति बदल दी है। पंजाब के मोगा जिले के गांव नत्थुवाला में आयोजित खुशहाल पंजाब रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी …
राष्ट्रपति मुर्मू “आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत, एकता और साहस हमारी ताकत”
नयी दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सुरक्षाकर्मियों और आतंकवाद के खिलाफ निडर होकर खड़े रहने वाले सभी लोगों को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद लोगों की जिंदगी तबाह कर सकता है लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ संकल्प से एकजुट राष्ट्र की भावना …
IRCTC होटल घोटाला, दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय करने का आदेश रखा बरकरार
नयी दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव की याचिकाएं खारिज कर दीं। इन याचिकाओं में आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। …
संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, “ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस”
नयी दिल्ली संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। 26 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने कहा कि …
बाबा साहब ने संविधान के रूप में दिया सबसे बड़ा उपहार, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य: अभिजीत दिपके
नागपुर संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने संविधान की रक्षा का आह्वान किया। दोनों ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है बल्कि यह देश की आत्मा है और इसी की बदौलत भारत मजबूती से खड़ा है। सीजेपी …




