बहराइच: घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ ने मचाई तबाही

बहराइच। महेश चंद्र गुप्ता: पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जनपद बहराइच के मैदानी इलाकों में एक बार फिर से हालात भयावह हो गए हैं। नानपारा महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र के तमाम गाँव आज भी पानी मे जलमग्न हैं। घूर देवी और एलग्रीन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

महसी इलाका के पिपरिया,पंचदेवरी,टिकुरी सहित तमाम गांवों का संपर्क मार्ग कटने की वजह से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गयी है। सबसे अधिक दिक्कत इन इलाकों में रहने वाले मवेशियों के लिए हो गया है। जिन्हें समय से भूसा और चारा नहीं मिल पा रहा है।

जिसकी वजह से मवेशी भूख से तड़प रहे हैं, हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौकिया बनाई गई है। जहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी जा रही है, लेकिन जो राहत सामग्री दी जा रही है वो बाढ़ पीड़ितों के लिए नाकाफी साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button