बाबा साहब ने संविधान के रूप में दिया सबसे बड़ा उपहार, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य: अभिजीत दिपके

नागपुर संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने संविधान की रक्षा का आह्वान किया। दोनों ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है बल्कि यह देश की आत्मा है और इसी की बदौलत भारत मजबूती से खड़ा है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र है। यह दिन न सिर्फ हमारे लिए बल्कि इस देश के सभी नागरिकों और पूरे राष्ट्र के लिए खास है। उन्होंने कहा कि इसी संविधान की बदौलत हमारा देश मजबूती से खड़ा है और संविधान द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर ही हमारा देश सच में तरक्की कर सकता है। दिपके ने बताया कि इस पवित्र दिन की शुरुआत में हम बाबा साहब अंबेडकर को नमन करने के लिए आज दीक्षाभूमि आए हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षाभूमि वह जगह है, जहां से बाबा साहब ने समानता और मानवता का संदेश दिया था। इसलिए संविधान दिवस की शुरुआत के लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभिनेता प्रकाश राज भी आज पहली बार नागपुर आ रहे हैं और संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होंगे। उनके आने से इस आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। अभिजीत दिपके ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने इस देश को सबसे बड़ा उपहार हमारा संविधान दिया है, और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आज सभी को एक साथ आना चाहिए, संविधान के बारे में बात करनी चाहिए और डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर चर्चा करनी चाहिए। हमें किसी भी हाल में संविधान या बाबा साहब की विचारधारा को खत्म नहीं होने देना है।

इन्हें जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। दिपके ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ रैली है और इसमें सभी को जरूर शामिल होना चाहिए। वहीं, सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि आज का दिन देश के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। संविधान ही हमारी विचारधारा है। हमारे देश के मूल्य इसी संविधान में लिखे गए हैं। रांका ने चिंता जताते हुए कहा, पिछले कुछ सालों में संविधान के मूल सिद्धांतों पर जिस तरह से हमले हुए हैं, उसे देखते हुए एक राष्ट्र के रूप में हमारा यह फर्ज बनता है कि हम अपने संविधान को बचाने के लिए आगे आएं। आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ सालों में हमारी प्रस्तावना में लिखी बातों- चाहे वह धर्मनिरपेक्षता हो, समाजवाद हो या लोकतंत्र – इन सभी पर सीधे हमले हुए हैं। इसीलिए आज, हम देश के सभी लोगों से संविधान को बचाने की अपील करते हैं। आशुतोष रांका ने कहा कि हम देश में जवाबदेही लाने की कोशिश कर रहे हैं। हम जवाबदेही की संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश की राजनीति धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठे और मुद्दों की राजनीति की ओर बढ़े। हम इसी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि लोगों के बीच से डर खत्म हो गया है और उनमें यह उम्मीद जगी है कि बदलाव आ सकता है। हम इसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यूपी में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला

ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया। अब प्रशासक अगले छह माह तक या राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक ग्राम पंचायतों का कामकाज संभालेंगे। दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के …

0 comments

समाजवादी पार्टी को सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, बोले-सैफई सिंडिकेट नहीं गिन पाएगा नियुक्ति पत्र बांटने की गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1594 लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिस तेजी से नियुक्ति पत्र बांट रही है सैफई …

0 comments

छह दिसंबर को तोड़कर रहेंगे शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद, ऐलान से मथुरा में गर्माया माहौल

छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कारसेवा की घोषणा करने वाले जुल्हैंदी स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर डाॅ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कारसेवा के लिए 40 हजार से अधिक लोग आएंगे। शाही मस्जिद ईदगाह का गुंबद हम तोड़कर रहेंगे। कहां से कैसे कारसेवा शुरू करनी …

0 comments

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में चयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र …

0 comments

योगी सरकार में खादी को मिला नया विस्तार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का बन रहा मजबूत आधार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खादी को केवल परंपरा और विरासत तक सीमित न रखकर इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय ‘उत्तर …

0 comments

सर्दी में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी योगी सरकार: यूपी में 1 दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क लेबर अड्डे, मिलेगा मुफ्त भोजन और बिस्तर

उत्तर प्रदेश सरकार सर्दी के मौसम में मजदूरों का मजबूत सहारा बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निर्माण श्रमिकों को हाड़ कंपाने वाली ठंड में राहत देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के अंतर्गत 18 महानगरों में 1 दिसंबर से निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे खोले जाएंगे। ये अड्डे गोरखपुर, आगरा, …

0 comments

यूपी के 65 हजार होमगार्ड परिवारों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब आयुष्मान की तर्ज पर होगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों को अब प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग में पहले से संचालित कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना’ नाम दिया है। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया …

0 comments

ओपीडी 28 नवंबर: कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों के अस्पतालों का OPD शेड्यूल, देखें डॉक्टरों के नाम, विभाग और समय

शनिवार को कानपुर समेत आसपास के 13 जिलों के प्रमुख सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होंगी। मरीजों की सुविधा के लिए कानपुर के एलएलआर अस्पताल, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला, हृदय रोग संस्थान, मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय और कांशीराम चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ …

0 comments

लोकसभा में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को लोकसभा की सीटों में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सीटों की यह संशोधित अधिकतम सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी। यह बड़ा फैसला 30 नवंबर से शुरू होने वाले …

0 comments

पेंशन अटकने से बचाना है तो 30 नवंबर तक पूरा करें यह काम, 1 दिसंबर से नए NPS नियम होंगे लागू

पेंशनभोगियों और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े निवेशकों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। केद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए सालाना जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 तय है, जबकि 1 दिसंबर 2026 से NPS स्कीमों से जुड़े नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button