
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गोपालक समाज और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई लंबी पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधने के साथ अयोध्या, वाराणसी, पाल समाज और अहिल्याबाई होल्कर से जुड़े मुद्दे भी उठाए। अखिलेश ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर भी हमला बोला और पीडीए की जीत का दावा किया। विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड को लेकर दिए गए बयान से हुई। योगी ने अखिलेश यादव की उत्तराखंडवासियों को लेकर कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यदि उत्तराखंड की बेटी न होती तो अखिलेश सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते। मुख्यमंत्री की इसी टिप्पणी को लेकर अब सपा प्रमुख ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि गोपालकों को लेकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल केवल एक सामाजिक वर्ग को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण से भी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि गोपालकों का अपमान करना प्रकारांतर से गोपाल यानी भगवान कृष्ण का अपमान है। उन्होंने इसे अक्षम्य बताया। सपा अध्यक्ष ने अपने बयान में वाराणसी और पाल समाज से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी में पाल समाज के लोगों पर लाठीचार्ज कराया गया था। साथ ही उन्होंने गड़रिया समुदाय से जुड़ी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की शिवलिंग धारण किए प्रतिमा के सम्मान को लेकर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सामाजिक समूहों की भावनाओं और सम्मान की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे, चंदे और दान के विवादों का जिक्र करते हुए भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। ये सभी आरोप उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सनातनी वस्त्र धारण करने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उनके मुताबिक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहले भी पत्रकारों, शिक्षाविदों, अधिकारियों और आम लोगों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं। पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लिए एक अन्य राजनीतिक व्यक्ति पर भी टिप्पणी की और दोनों नेताओं की भाषा, वेशभूषा तथा धार्मिक मुद्दों पर रवैये में समानता होने का दावा किया। अखिलेश यादव ने अपने बयान को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा। उन्होंने दावा किया कि 2024 और 2026 के चुनावी नतीजों के बाद भाजपा नेतृत्व में बेचैनी है। सपा प्रमुख ने कहा कि अगला चुनाव 5 प्रतिशत अहंकारियों और वर्चस्ववादियों बनाम 95 प्रतिशत पीडीए के बीच की लड़ाई होगा।
उनके अनुसार पीडीए का दायरा अब पहले से बढ़ा है और इसमें विभिन्न वर्गों के पीड़ित, उपेक्षित तथा अपमानित लोग शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर शुरू हुआ यह विवाद अब सामाजिक सम्मान, धार्मिक भावनाओं और 2027 के चुनावी समीकरणों तक पहुंच गया है।
CM योगी “घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया”
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी …
जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा CNH का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर …
मुख्यमंत्री योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि
विजय कुमार निगम भोपाल:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। …
CM योगी “बुलडोजर अब U.P. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …
अरविंद केजरीवाल व बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की रंगदारी मांगी
मोहाली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक …
CM योगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों के साथ भगवान कृष्ण का भी अपमान
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गोपालक समाज और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई लंबी पोस्ट में …
दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले,यहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता..!
नयी दिल्ली । नयी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी-अभी दीपावली का पर्व बीता है और छठ की तैयारी अंतिम दौर में है। मेरी ओर से आप सभी …
गाजियाबाद जेल में आजम खां से मिले शिवपाल यादव, बोले, 2027 में सरकार बनी तो खत्म करेंगे जाली से मुलाकात की व्यवस्था
गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर आजम खां और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया। शिवपाल ने …
1984 सिख विरोधी दंगों पर सोनिया गांधी ने पर लिखा, सेना देरी से बुलाई, एचएस फूलका ने उठाए सवाल
चंडीगढ़ । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ के 17वें अध्याय में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर किए गए दावों पर पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा और …
UP चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर नए गठबंधन की घोषणा हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है। गठबंधन की ओर से प्रदेश की …




