
गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर आजम खां और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया। शिवपाल ने कहा कि आजम खां के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और शासन-प्रशासन की ओर से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें न्यायपालिका से ही उम्मीद है। अदालत से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। आजम खान ने उनसे कहा किश् 2027 में सरकार बनाइए। शिवपाल यादव के गाजियाबाद पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वेदांता टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला जिला कारागार के लिए रवाना हुआ। जेल पहुंचने पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मीडिया कर्मियों को मुख्य प्रवेश द्वार से पहले ही रोक दिया। पत्रकारों को जेल परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने शिवपाल यादव की मुलाकात के संबंध में जानकारी दी।

जेल में आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे झूठे हैं और उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है। शिवपाल ने कहा कि चार बार मंत्री और दो बार सांसद रह चुके आजम खां के साथ जेल में बुनियादी नियमों और प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजम खां का एकमात्र दोष यह है कि उन्होंने गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विश्वविद्यालय बनाया। इसके बावजूद उन्हें लगातार कानूनी और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिवपाल ने आरोप लगाया कि जेल में मुलाकात के दौरान भी नियमों का उल्लंघन किया गया और दोनों नेताओं के बीच जाली लगाकर बातचीत कराई गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ खड़ी है और उनके परिवार के साथ भी पार्टी के रिश्ते पहले की तरह बने रहेंगे। अब इस मामले में न्यायपालिका से ही उम्मीद है कि वह उन्हें न्याय दिलाएगी। शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है और समाज का हर वर्ग उसके खिलाफ है। उन्हें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जेलों में मुलाकात के दौरान जाली लगाने की व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। उनके मुताबिक, जेल में बंद लोगों से मुलाकात के लिए नियमों का पालन होना चाहिए और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रहेगा। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के ऐलान पर उन्होंने सवाल उठाए। शिवपाल ने आरोप लगाया कि ऐसे गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने के उद्देश्य से नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के दौरे का कोई विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि भाजपा इस मुद्दे पर साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं और हर व्यक्ति को मंदिर जाने का अधिकार है। आजम खां की जेल में मौजूदगी के पीछे दो पैनकार्ड मामले में मिली सजा और उसके बाद हुई गिरफ्तारी की लंबी कानूनी प्रक्रिया है। इस मामले में जिला स्तरीय अदालत ने आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद 17 नवंबर 2025 को दोनों को जेल भेज दिया गया था। 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 30 अक्टूबर को आजम खां और अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। हालांकि, आजम खां जैसे ही रामपुर जेल से बाहर निकले, प्रवर्तन निदेशालय (म्क्) की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम उन्हें पूछताछ के लिए गाजियाबाद लेकर पहुंची थी, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई थी। रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया के मुताबिक, ईडी की टीम आजम खां को अपने साथ गाजियाबाद ले गई थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसी वजह से आजम खां फिलहाल गाजियाबाद जिला कारागार में बंद हैं। शिवपाल यादव की इस मुलाकात को समाजवादी पार्टी की ओर से आजम खां के प्रति राजनीतिक समर्थन और एकजुटता के संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
CM योगी “घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया”
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वही देवभूमि के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी …
जेवर में 1,219 करोड़ रुपये से लग रहा CNH का ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा/लखनऊ:- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक क्लस्टरों के विकास और निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप यहां बड़े औद्योगिक निवेश धरातल पर उतर …
मुख्यमंत्री योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि
विजय कुमार निगम भोपाल:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। …
CM योगी “बुलडोजर अब U.P. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …
अरविंद केजरीवाल व बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, सात करोड़ की रंगदारी मांगी
मोहाली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक …
CM योगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों के साथ भगवान कृष्ण का भी अपमान
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गोपालक समाज और भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई लंबी पोस्ट में …
दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले,यहां कुछ भी असंभव नहीं माना जाता..!
नयी दिल्ली । नयी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी-अभी दीपावली का पर्व बीता है और छठ की तैयारी अंतिम दौर में है। मेरी ओर से आप सभी …
गाजियाबाद जेल में आजम खां से मिले शिवपाल यादव, बोले, 2027 में सरकार बनी तो खत्म करेंगे जाली से मुलाकात की व्यवस्था
गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पर आजम खां और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाने का आरोप लगाया। शिवपाल ने …
1984 सिख विरोधी दंगों पर सोनिया गांधी ने पर लिखा, सेना देरी से बुलाई, एचएस फूलका ने उठाए सवाल
चंडीगढ़ । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगरू ए जर्नी ऑफ लव’ के 17वें अध्याय में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर किए गए दावों पर पंजाब में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़की हिंसा और …
UP चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर नए गठबंधन की घोषणा हुई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है। गठबंधन की ओर से प्रदेश की …




