
नयी दिल्ली । मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मसौदा सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को चुनाव आयोग ने एक और मौका देने का फैसला किया है। आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड समेत सात राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें गणना फार्म भरने का अवसर देंगे। यह पहल उन मतदाताओं के लिए भी लागू होगी, जिन्हें गणना फार्म दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में फार्म वापस नहीं मिला। ऐसे लोगों का नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका था। आयोग ने निर्देश दिया है कि बीएलओ इन मतदाताओं से संपर्क कर फार्म जमा कराने में मदद करें। साथ ही उनसे यह भी पूछा जाएगा कि वे पहले गणना फार्म क्यों नहीं भर पाए थे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

आयोग ने कहा है कि मसौदा सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को अंतिम सूची में शामिल करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएं। इन राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ऐसे मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे मतदाता के रूप में चिह्नित किया गया है। आयोग के निर्देश के अनुसार, बीएलओ घर-घर जाकर उनकी स्थिति की जांच करेंगे और पात्र मतदाताओं को गणना फार्म भरने का अवसर देंगे। इसके अलावा, छूटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने के लिए वाट्सएप, ईमेल और एसएमएस का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाता केवल गणना फार्म जमा नहीं कर पाने के कारण अंतिम सूची से बाहर न रह जाएं। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही चुनाव आयोग से सवाल कर चुका है। अदालत ने टिप्पणी की थी कि जिन राज्यों में तत्काल चुनाव नहीं होने हैं, वहां एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है। इस बीच आयोग ने सात राज्यों में छूटे मतदाताओं को दोबारा मौका देने का निर्देश जारी किया है। इस कदम से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका नाम गणना फार्म जमा नहीं होने या अन्य कारणों से मसौदा सूची में शामिल नहीं हो पाया था। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने अपना निवास स्थान नहीं बदला है, वे अपना भरा हुआ गणना फार्म जमा कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें लिखित में यह बताना होगा कि पहले निर्धारित समय में फार्म क्यों नहीं जमा कर पाए थे। वहीं, जिन मतदाताओं ने राज्य के भीतर ही अपना पता बदल लिया है, उन्हें फार्म-8 भरने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे मतदाता अपने गणना फार्म में नए पते, उसके प्रमाण और विधानसभा क्षेत्र का विवरण दर्ज करके फार्म जमा कर सकते हैं। आयोग ने बेघर मतदाताओं के लिए भी व्यवस्था स्पष्ट की है। जिनके पास निवास स्थान से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके मामले में बीएलओ की ओर से किया गया फील्ड वेरिफिकेशन निवास के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं ने मसौदा सूची से बाहर होने के बाद नए सिरे से फार्म-6 भर दिया है, उन्हें दोबारा गणना फार्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ऐसे मतदाताओं को राहत मिलेगी, जिन्होंने मसौदा सूची जारी होने के बाद नए सिरे से मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। पता बदलने वाले मतदाताओं की मदद के लिए आयोग ने अपनी वेबसाइट और ईसीआईनेट एप पर नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत मतदाता बीएलओ से फोन पर बातचीत करने के लिए समय ले सकते हैं। आयोग के अनुसार, अभियान के दौरान प्राप्त सभी गणना फार्म की जांच निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी करेंगे। इसके बाद मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत फार्मों का निपटारा किया जाएगा। इस पहल के जरिए आयोग का प्रयास है कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान छूटे पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिले और पंजीकरण प्रक्रिया में उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में …
जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं। अवधपुरी का कण-कण आह्लादित और स्पंदित है- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। …
संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति
विजय कुमार निगम ङअयोध्या:- अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। …
मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, करीबी भी पकड़ा गया
देहरादून । उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से फरार उनके पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यहां बताया कि साहू को मामले की जांच के …
मसौदा मतदाता सूची से बाहर लोगों को मिलेगा दोबारा मौका, 7 राज्यों में घर-घर जाएंगे बीएलओ
नयी दिल्ली । मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मसौदा सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को चुनाव आयोग ने एक और मौका देने का फैसला किया है। आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड समेत सात राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में …
कोलकाता में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच देर रात हिंसक झड़प, अभिषेक बनर्जी बोले, मुझ पर हमले की कोशिश की गई
कोलकाता । डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के सामने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को भाजपा और ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एमएआईटीसी) के समर्थकों के बीच देर रात झड़पें कई चरणों में हुईं। उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, ये झड़पें रात 2.30 बजे से …
आपातकाल पर सोनिया गांधी ने किया इंदिरा गांधी का बचाव, बोलीं, सब संवैधानिक रूप से हुआ, मोदी सरकार पर भी साधा निशाना
नयी दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक लगाई गई थी और बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) का अधिकार भी निलंबित किया गया था, …
राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई दिवाली, अग्निवीरों को दिया बड़ा तोहफा
नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली के एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले स्थित बागडोगरा एयरफील्ड में भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को मिठाइयां बांटीं और उनके साहस, समर्पण तथा देश के प्रति त्याग की सराहना की। जवानों से बातचीत के …
ई-20 पेट्रोल के नाम पर हो रहा फ्रॉड? राहुल गांधी का दावा, 20ः से ज्यादा मिल रहा एथेनॉल, जनता को हो रहा नुकसान
नयी दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ई-20 पेट्रोल के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है और पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत से ज्यादा एथेनॉल मिलाया जा रहा है। …
राहुल गांधी से दीपावली मिलन में पहुंचे कर्नाटक के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष, राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा
दिल्ली । नयी दिल्ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने शनिवार को कहा कि उन्होंने नयी दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और राष्ट्रीय नेताओं के साथ दीपावली मिलन की …




