
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपना विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर ‘मॉक संसद’ आयोजित की गई। विपक्ष ने इसे ‘जन महाभियोग’ नाम दिया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस प्रतीकात्मक सत्र में खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों, वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सवाल उठाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि देश में वोटों की चोरी की जा रही है और इसके सैकड़ों उदाहरण मौजूद हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून पर भी सवाल उठाए। खरगे का आरोप है कि दिसंबर 2023 में विपक्ष के 145 सांसदों के निलंबन के बाद यह कानून पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिए चुनाव आयुक्तों को कानूनी सुरक्षा दी गई है, जो उनके मुताबिक अनुचित है। खरगे ने केंद्र सरकार पर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद से सत्ता हासिल करने और उसे बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों में फूट डालने, सरकारें गिराने और केंद्रीय जांच एजेंसियों के इस्तेमाल जैसे कदम उठाए गए हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह जनहित से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मामला है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से अपनी जिम्मेदारियों को समझने और जनता के सामने नैतिक जवाबदेही स्वीकार करने की अपील की। गोगोई ने कहा कि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो जनता उन्हें जवाबदेह ठहराएगी। वहीं, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि यह कोई दिखावटी संसद नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग है। उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ नागरिक समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली के 10, राजाजी मार्ग स्थित खरगे के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समापन संबोधन देंगे। हालांकि, ‘जन महाभियोग’ एक प्रतीकात्मक राजनीतिक विरोध है, न कि संसद की संवैधानिक कार्यवाही। इस कार्यक्रम में पेश प्रस्ताव से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया नहीं जा सकता। विपक्ष का उद्देश्य चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाकर राजनीतिक और सार्वजनिक दबाव बनाना है। यह आयोजन पहले शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे होना था। हालांकि, दिल्ली में लगातार बारिश के चलते इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। अब शनिवार को 10, राजाजी मार्ग स्थित खरगे के आवास पर विपक्षी दलों के नेता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि जुटेंगे। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह कोई दिखावटी संसद नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग है। उनके मुताबिक, इंडिया गठबंधन के नेताओं के अलावा नागरिक समाज के लोग भी इसमें शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। ‘जन महाभियोग’ नाम दिए जाने के बावजूद यह संसद की आधिकारिक संवैधानिक कार्यवाही नहीं है। इस कार्यक्रम में पेश या पारित होने वाला प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से नहीं हटा सकता। यह विपक्ष की ओर से आयोजित एक प्रतीकात्मक राजनीतिक विरोध है, जिसका उद्देश्य चुनाव आयोग पर सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव बनाना है। कांग्रेस के अनुसार, शुरुआत में इस कार्यक्रम को सरकारी स्वामित्व वाले अशोक होटल में आयोजित करने की योजना थी। पार्टी का आरोप है कि पहले सहमति मिलने के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से अनुमति वापस ले ली गई। इसके बाद रामलीला मैदान सहित तालकटोरा स्टेडियम, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, मावलंकर हॉल और डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जैसे स्थानों पर भी आयोजन की संभावना तलाशी गई, लेकिन वहां अनुमति या बुकिंग नहीं मिल सकी। कांग्रेस ने इन घटनाओं के लिए सरकारी हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया है। आखिरकार खरगे के आवास को कार्यक्रम का स्थल बनाया गया। इस आयोजन के जरिए प्छक्प्। गठबंधन चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना राजनीतिक विरोध तेज करने की तैयारी में है।
अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का भव्य लक्ष्य निर्धारित किया …
INDIA गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव
नयी दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के मद्देनजर दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, मध्य दिल्ली के प्रमुख चैराहों पर यातायात को स्थिति के अनुसार …
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता …
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में जीपीओ के पटेल पार्क में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलने के साथ ही ‘सरदार पटेल एम्प्लायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने …
खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पेश किया ‘जन महाभियोग’, बोले- CEC को हटाया जाए.!
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने अपना विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर ‘मॉक संसद’ आयोजित की गई। विपक्ष ने इसे ‘जन महाभियोग’ नाम दिया है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए इस …
पीलीभीत में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ के बाद कार्रवाई, UP में सभी ERO कार्यालयों के कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पीलीभीत में ईसीआईनेट पोर्टल पर लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) …
उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी के पद पर नई तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें सात वरिष्ठ अफसर भी हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के साथ ही आईआईडीसी और एसीपी दीपक कुमार के सेवानिवृत होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा किया गया है। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव बने …
आंध्र प्रदेशः स्कूल की क्लास में आरी लेकर घुसा हमलावर, 10वीं की छात्रा पर किया जानलेवा हमला..!
अनंनपुर । आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के अंदर हुई हिंसक वारदात से हड़कंप मच गया। राप्टाडु मंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक हमलावर पेड़ काटने वाली आरी लेकर 10वीं कक्षा में घुस गया और वहां पढ़ रही एक छात्रा पर हमला कर दिया। इस घटना में छात्रा …
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री …
लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान की पाबंदी के समर्थन में आए जाकिर नाइक, पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक हो रही आलोचना
नयी दिल्ली । अफगानिस्तान में लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर तालिबान की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर दुनिया भर में विरोध हो रहा है। इसी बीच विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने तालिबान के फैसले का बचाव करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिस पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तीखी …




