
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी सांसद जंतर-मंतर पर धरना देंगे। हम देश को अपनी बात बताएंगे। बताएंगे कि कैसे 300 सांसदों को चुनाव आयोग नहीं जाने दिया गया।
ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर जाकर वहां बैठेंगे और देश को यह बताते का इरादा रखते हैं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।

कल भी राहुल गांधी ने किया था धरना
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में INDI गठबंधन के नेताओं ने आकाशवाणी भवन पर धरना दिया। करीब आठ घंटे चले इस धरने के बाद रात आठ बजे पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया और करीब रात 10 बजे के बाद दोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।
चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा
जैसे ही INDI गठबंधन के सांसद सेंट्रल दिल्ली के रेस्टोरेंट में पहुंचने लगे, चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात देखा गया। विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्ते बंद कर दिए गए थे।

जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के जंतर-मंतर पहुंचते ही पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक्शन के बाद प्रदर्शनकारी पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं।
अस्वस्थ महसूस करने के कारण सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अस्वस्थ महसूस करने के कारण लेट गईं। सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर जंतर-मंतर जा रहे इंडी गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया
सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर जंतर-मंतर जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सड़क से उठाकर बस में बिठा दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है।
यह क्रूरता की पराकाष्ठा है- मनोज कुमार झा
हिरासत में लिए जाने पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि पुलिस ने क्रूर लाठीचार्ज किया। इसके लिए ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और पीएम मोदी जिम्मेदार हैं। हमने वर्षों से ऐसे दृश्य नहीं देखे थे। यह क्रूरता की पराकाष्ठा है। आप बेनकाब हो गए हैं। आप सभी कायर हैं।
राहुल को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर
राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचर कर दिया है। जिसके बाद जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों तो बीच बवाल बढ़ गया है।




