SIR के खिलाफ जंतर मंतर पर आप के प्रदर्शन को लेकर 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

नयी दिल्ली । दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप), वामपंथी दलों और छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफॅ) के जवानों की तैनाती के साथ इलाके की ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने एहतियाती कदम उठाते हुए 12 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगले आदेश तक बंद कर दिए। हालांकि, कुछ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी गई है। आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज शुक्रवार को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह बिना कार का इस्तेमाल किए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे हैं। भारद्वाज ने प्रदर्शन को लेकर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना लोगों का अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि आप ने करीब छह दिन पहले जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी थी। हालांकि, पुलिस की ओर से बताया गया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बाद भी पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही प्रभावित हुई। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग बढ़ा दी और कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई। संसद मार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद सड़क पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही दिखाई दी। वहीं, कनॉट प्लेस के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनकारी जुटे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों की ओर से इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए गए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे आप और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने पूरे इलाके को बैरिकेड से घेर रखा है और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे आम नागरिक की आवाज उठाने के लिए यहां पहुंचे हैं। उसने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अपने वोट के जरिए सरकार चुनती है, इसलिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। आरजेडी सांसद मनोज झा भी जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन के लिए अनुमति की आवश्यकता पर सवाल उठाया और कहा कि यह महात्मा गांधी की जयंती का दिन है। मनोज झा ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के इस्तेमाल के बावजूद चुनाव से जुड़े मुद्दों पर उठ रहे सवालों को दबाया नहीं जा सकता।

उनके बयान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का भी जिक्र किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूरे क्षेत्र को करीब 8-9 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को तैनात किया गया है। जंतर-मंतर के आसपास पुलिस और आरएएफ के जवानों की तैनाती के अलावा ड्रोन के जरिए भी इलाके पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग और जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद किया गया है। इनमें जनपथ, पटेल चैक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चैक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद होने से मध्य दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। डीएमआरसी की ओर से स्थिति में बदलाव होने पर आगे की सूचना जारी की जाएगी। दिल्ली के साथ मुंबई में भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रस्तावित है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से शुक्रवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। पार्टी ने एसआइआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी विरोध का आह्वान किया है। मुंबई में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच अनुमति का मुद्दा भी सामने आया है। ऐसे में दिल्ली के बाद मुंबई में होने वाले कार्यक्रम पर भी नजर बनी हुई है।

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट”

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- गांधी जयंती पर प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वदेशी का मंत्र है। इसे अपनाकर …

0 comments

पायलट स्मित मच्छार ने PM मोदी को बताया “हमले के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ता रहा” उसी से मिली हिम्मत.>!

नयी दिल्ली। फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान उस खौफनाक घटना का अनुभव साझा किया, जब उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर स्थिति के बावजूद मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसमें सवार करीब 170 यात्रियों …

0 comments

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बवाल, आतिशी-सौरभ भारद्वाज समेत 500 से ज्यादा हिरासत में, इंटरनेट सेवा पर रोक

नयी दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, आतिशी, विधायक संजीव झा और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेता …

0 comments

SIR के खिलाफ जंतर मंतर पर आप के प्रदर्शन को लेकर 12 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

नयी दिल्ली । दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप), वामपंथी दलों और छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर …

0 comments

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन को लेकर तनाव, गेट नंबर 6 पर भारी सुरक्षाय जुटने लगे समर्थक

मुंबई । गांधी जयंती के मौके पर मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा घेरे में है। सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने आंदोलन की शुरुआत शिवाजी पार्क से करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन शाम 4 बजे गेट …

0 comments

UCC कानून करने वाला गुजरात बना दूसरा राज्य,राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी

नयी दिल्ली । गुजरात में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के यूसीसी कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसके लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। अब राज्य सरकार की ओर से नियमों और आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद इसे लागू किया …

0 comments

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का बदलेगा स्वरूप, 1140 करोड़ से फोरलेन बन रहा आस्था का पथ

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में धार्मिक आस्था के साथ विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है। दीपोत्सव से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबे हिस्से का चैड़ीकरण कर …

0 comments

मॉनसून की विदाई शुरू, फिर भी 7 दिन बारिश से राहत नहीं, यूपी समेत इन राज्यों में अलर्ट

नयी दिल्ली। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 2 से 8 अक्टूबर के बीच पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। …

0 comments

अशांत दुनिया में भारत की जिम्मेदारी अहम, भागवत ने धर्म और राष्ट्र को बताया जुड़ा हुआ

मुंबई । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं हैं तथा दुनिया के सामने मौजूद कई चुनौतियों से निपटने में देश की विशाल ज्ञान-परंपरा की भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने अखिल भारतीय विहार सेवा समूह के 14वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button