
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सवालों के जवाब दे सकता है और काम आसान कर सकता है, लेकिन सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी। तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर न हों। अच्छी पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ें और नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बनाए रखें।
मुख्यमंत्री योगी दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सभागार में एक मीडिया हाउस की ओर से आयोजित बाल मेला सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विज्ञान मॉडल, चित्रकला, निबंध समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के करीब 70 विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बदनाम प्रदेश था। यूपी के नाम से लोग चौंकते थे और युवाओं के सामने पहचान का संकट था। अकेले यूपी पुलिस में दो लाख से अधिक पद खाली थे। सरकार बनने के बाद भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया और प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाई गई।

उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्षों में विभिन्न विभागों में साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस में 2.30 लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं। इन भर्तियों की पारदर्शिता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले हर दूसरे दिन दंगे होते थे और महीनों कर्फ्यू रहता था। आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू, दंगा और उपद्रव से मुक्त सुरक्षित प्रदेश है। सामर्थ्य पहले भी थी, लेकिन करने की इच्छाशक्ति नहीं थी। आज प्रयास हो रहा है तो परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता था। आज यह शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में केवल 120 स्टार्टअप थे। आज इनकी संख्या 24 हजार से अधिक है। अब यूपी का युवा केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप के जरिए दूसरों को नौकरी देने वाला भी बन रहा है।गोरखपुर के टेराकोटा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से कारीगरों को बाजार मिला है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और 90 देशों से 650 से अधिक विदेशी खरीदार पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार खेलों में करियर बनाने वाले युवाओं को भी सहयोग दे रही है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये के साथ सरकारी नौकरी दी जाती है। अब तक 550 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और अगले सप्ताह 500 से अधिक खिलाड़ियों को फिर नौकरी दी जाएगी। उन्होंने हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पदक जीतने के बाद दोनों को सीधे पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया।
मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि वह वायुसेना के फाइटर पायलट बनना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आगे चलकर मिसाइल मैन तथा देश के राष्ट्रपति बने। कवि सोहनलाल द्विवेदी की रचना कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती का उल्लेख करते हुए बच्चों से लगातार प्रयास करने को कहा। मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपने शहर की विरासत को जानने को भी कहा। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और रामगढ़ताल का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चे वहां की व्यवस्था और इतिहास को समझें। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सम्मान पाने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या अधिक है। बेटियों को अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा के बल पर सब कुछ कर सकती हैं। उन्होंने सांसद रवि किशन से बच्चों को शूटिंग स्थल पर ले जाकर फिल्म निर्माण की प्रक्रिया दिखाने को भी कहा। सांसद रवि किशन ने कहा कि सम्मान के लिए ऐसे बच्चों को चुना गया है, जिन्होंने कुछ अलग किया है। गोरखपुर में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री योगी “AI उत्तर दे सकता है, सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सवालों के जवाब दे सकता है और काम आसान कर सकता है, लेकिन सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी। तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर न हों। अच्छी पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ें और नई चीजों को जानने …
नियुक्ति पत्र मिला तो छलकी खुशी, अपनी कहानी बताते हुए रुंधा युवाओं का गला
विजय कुमार निगम लखनऊ:- सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो किसी को परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी, किसी को अपने बच्चे के भविष्य की चिंता से राहत मिली। वर्षों की मेहनत के बाद नौकरी मिलने की खुशी साझा करते हुए कुछ अभ्यर्थी भावुक हुए तो बोलते-बोलते गला भी रुंध गया। …
CM योगी आदित्यनाथ ने 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले-निष्पक्षता और ईमानदारी से चयन
उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौ वर्ष में नौ लाख सरकारी नौकरी देने के अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरित किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने मंच पर 11 नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री योगी …
योगी सरकार के विजन को मिला वैश्विक मंच, उ.प्र.आईटीएस बना व्यापार का नया केंद्र
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण ने महज चार दिनों में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 28 सितंबर …
मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, जिलाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
देहरादून । उत्तराखंड में मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा पुनः शुरू कर दी गई है और सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मद्देनजर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान …
लखनऊ में बारिश के कारण गिरा इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा, बाल-बाल बचे लोग.
लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को लखनऊ में इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा गिर गया।। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बारिश के दौरान जर्जर हिस्से के गिरने से आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण इमारत के पुराने हिस्से पर …
केदारनाथ के रास्ते पर पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1200 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर चिरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले रोहताश यादव के बेटे यश के तौर पर हुई है। जिला आपदा …
UPI पर चार्ज मामले में Supreme Court ने तत्काल रोक लगाने से किया इनकार
नयी दिल्ली। यूपीआई के जरिए होने वाले कुछ व्यापारी भुगतानों पर प्रस्तावित चार्ज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। शीर्ष अदालत ने फिलहाल इस नई व्यवस्था पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान …
जम्मू-कश्मीर में सियासी बवाल, CM उमर के स्टेटहुड प्रस्ताव पर घमासान, BJP ने स्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ विवाद अब विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के खिलाफ अविश्वास और पद से हटाने की मांग तक पहुंच गया है। सोमवार, 28 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने स्पीकर पर सदन की कार्यवाही निष्पक्ष तरीके …
UP राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट के आसार, अखिलेश उतार सकते हैं तीसरा कैंडिडेट, 8वीं सीट पर फंसेगा पेंच
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत का बड़ा परीक्षण बन सकता है। मौजूदा विधानसभा गणित के आधार पर भाजपा सात सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि समाजवादी पार्टी दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। …




