उज्जैन की शाही मस्जिद पर बवाल के बीच हाई कोर्ट में बनी सहमति, प्रशासन को मिली आगे बढ़ने की मंजूरी

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई। अदालत को बताया गया कि मस्जिद कमेटी और प्रशासन के बीच प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर सहमति बन गई है। इसके बाद अदालत ने प्रशासन को आगे की प्रक्रिया में बढ़ने की अनुमति दी और नगर निगम की ओर से किए गए आश्वासनों को पूरा करने के निर्देश दिए। मामला सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चैड़ीकरण परियोजना से जुड़ा है। प्रशासन कंठाल चैराहे से गोपाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को चैड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है। इसी प्रस्तावित सड़क की सीमा में शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा आ रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति बनने के बाद कमेटी के सदस्यों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभावित हिस्से को खुद हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

इसी दौरान मौके पर भीड़ जुटने लगी और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि सड़क चैड़ीकरण के लिए मस्जिद का वही हिस्सा हटाया जाना है, जो प्रस्तावित सड़क के अलाइनमेंट में आ रहा है। पूरी मस्जिद को हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। रिपोर्टों में प्रस्तावित सड़क की चैड़ाई 15 मीटर किए जाने की बात कही गई है। सोमवार सुबह प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान माहौल बिगड़ गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों की ओर से पथराव किए जाने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है। सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पथराव की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात अधिकारियों ने कही है। उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसके मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रमुख मार्गों को चैड़ा करने का काम चल रहा है। इसी अभियान के तहत कई स्थानों पर सड़क की सीमा में आ रहे ढांचों को हटाया जा रहा है। शाही मस्जिद को लेकर विवाद इसी सड़क चैड़ीकरण परियोजना से जुड़ा है। फिलहाल हाई कोर्ट में प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति की जानकारी सामने आने के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया का अगला चरण प्रशासनिक स्तर पर आगे बढ़ेगा। वहीं, सोमवार की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

मुख्यमंत्री योगी “AI उत्तर दे सकता है, सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी”

विजय कुमार निगम  गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सवालों के जवाब दे सकता है और काम आसान कर सकता है, लेकिन सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी। तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर न हों। अच्छी पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ें और नई चीजों को जानने …

0 comments

नियुक्ति पत्र मिला तो छलकी खुशी, अपनी कहानी बताते हुए रुंधा युवाओं का गला

विजय कुमार निगम  लखनऊ:- सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो किसी को परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी, किसी को अपने बच्चे के भविष्य की चिंता से राहत मिली। वर्षों की मेहनत के बाद नौकरी मिलने की खुशी साझा करते हुए कुछ अभ्यर्थी भावुक हुए तो बोलते-बोलते गला भी रुंध गया। …

0 comments

CM योगी आदित्यनाथ ने 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले-निष्पक्षता और ईमानदारी से चयन

उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौ वर्ष में नौ लाख सरकारी नौकरी देने के अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरित किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने मंच पर 11 नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री योगी …

0 comments

योगी सरकार के विजन को मिला वैश्विक मंच, उ.प्र.आईटीएस बना व्यापार का नया केंद्र

विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण ने महज चार दिनों में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 28 सितंबर …

0 comments

मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, जिलाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

देहरादून । उत्तराखंड में मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा पुनः शुरू कर दी गई है और सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मद्देनजर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान …

0 comments

लखनऊ में बारिश के कारण गिरा इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा, बाल-बाल बचे लोग.

लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को लखनऊ में इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा गिर गया।। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बारिश के दौरान जर्जर हिस्से के गिरने से आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण इमारत के पुराने हिस्से पर …

0 comments

केदारनाथ के रास्ते पर पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1200 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर चिरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले रोहताश यादव के बेटे यश के तौर पर हुई है। जिला आपदा …

0 comments

UPI पर चार्ज मामले में Supreme Court ने तत्काल रोक लगाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। यूपीआई के जरिए होने वाले कुछ व्यापारी भुगतानों पर प्रस्तावित चार्ज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। शीर्ष अदालत ने फिलहाल इस नई व्यवस्था पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान …

0 comments

जम्मू-कश्मीर में सियासी बवाल, CM उमर के स्टेटहुड प्रस्ताव पर घमासान, BJP ने स्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ विवाद अब विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के खिलाफ अविश्वास और पद से हटाने की मांग तक पहुंच गया है। सोमवार, 28 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने स्पीकर पर सदन की कार्यवाही निष्पक्ष तरीके …

0 comments

UP राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट के आसार, अखिलेश उतार सकते हैं तीसरा कैंडिडेट, 8वीं सीट पर फंसेगा पेंच

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत का बड़ा परीक्षण बन सकता है। मौजूदा विधानसभा गणित के आधार पर भाजपा सात सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि समाजवादी पार्टी दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button